Connect with us

उत्तराखंड

तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर में एक महिला और एक पुरुष की तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गईं। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया। देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजूरी करने वाली एक महिला और दो पुरुष रहते थे। दोनों ही पुरुष महिला पर अपना अधिकार जमाते थे। इसी बात को लेकर शराब के नशे में दोनों में विवाद हो गया। हत्यारोपी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हत्यारोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड