Wednesday, April 24, 2024

हल्द्वानी की बेटी रिनिशा लोहनी ने खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीतकर देवभूमि का बढ़ाया मान,विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 7 गोल्ड 3 सिल्वर तथा 1 ब्रोंज मेडल जीत चुकी है नन्ही रिनिशा

नैनीताल।देहरादून में आयोजित भारत सरकार की खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर रिनिशा लोहनी ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।

जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी रिनिशा लोहनी ने गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड व देश का नाम रोशन किया है । प्रशिक्षक विनोद लखेरा के कुशल निर्देशन में रिनीशा ने अभी तक विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 7 गोल्ड 3 सिल्वर तथा 1 ब्रोंज मेडल जीता है। गौरतलब है कि रिनीशा इस वक्त अंडर 14 की नेशनल चैंपियन है। रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस काठगोदाम मे कार्यरत हैं रिनीशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा है

Latest news

Related news

- Advertisement -

You cannot copy content of this page