राज्य
महिला ने अपने जेठ पर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप, केस
वनभूलपुरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने जेठ पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घर में अकेली पाकर जेठ ने जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की बीते वर्ष इसी क्षेत्र में रहने वाले युवक से शादी हुई थी। बीते एक जून की शाम वह घर में अकेली थी, इसी बीच उसका जेठ घर में घुस आया। महिला को अकेला पाकर अश्लील हरकत करने लग गया। विरोध के बावजूद उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए, दुष्कर्म की कोशिश करने लग गया। इसी बीच महिला के पिता वहां पहुंच गए तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। थाना एसओ नीरज भाकुनी ने बताया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।







