Connect with us

राज्य

फर्जी सिपाही बनकर 23 सालों तक युवक करता रहा पुलिस में नौकरी, केस

नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तैनात सिपाही पर फर्जी दस्तावेज लगाकर भर्ती होने का मामला सामने आया है। शिकायती पत्र में कहा कि नैनीताल जिले के कालाढूंगी में तैनात सिपाही राजीव कुमार का वास्तविक नाम सत्यपाल है। आरोप था कि ग्राम वीरेंद्रनगर गोठा सितारगंज निवासी सत्यपाल वर्ष 1990 में राजकीय इंटर कॉलेज सितारगंज से हाईस्कूल की परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गया था।
उसका विद्यालय का एसआर नंबर 2115 है। बाद में सत्यपाल ने राजीव कुमार नाम से दस्तावेज तैयार करवाये और इसी नाम के दूसरे शख्स के शैक्षिक अभिलेखों के सहारे राज्य गठन से पहले ही पुलिस में भर्ती हो गया और 22 वर्ष से नौकरी कर रहा है। चंद्रपाल का शिकायती पत्र मिलते ही सतर्कता विभाग ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी।और जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज करने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस को आदेशित किया। इसके बाद कालाढूंगी में तैनात सिपाही के विरुद्ध थाना पंतनगर में सिपाही सत्यपाल उर्फ राजीव कुमार पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।

More in राज्य

Trending News