Connect with us

उत्तराखंड

*काठगोदाम क्षेत्र में राजमिस्त्री की हुई हत्या, पुत्री पर भी बोला हमला, दो युवकों पर आरोप*

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में राजमिस्त्री की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि देर रात दो युवक छत में चढ़ गए। जब राजमिस्त्री छत पर गया तो मारपीट की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच बचाव को आई उसकी पुत्री को भी घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला 47 वर्षीय राजमिस्त्री गोधन दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में केसर सिंह के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था। गोधन की पत्नी सोनी ने बताया कि बीती रात उसकी पुत्री छत पर फोन पर बात कर रही थी। उसके साथ में छोटी बहन भी थी। रात में गोधन को छत पर आवाज सुनाई दी। जब वह पहुंचा तो दो युवक छत पर मिले। गोधन की पत्नी का आरोप है कि जब गोधन ने उनसे पूछा तो दोनों में बहस हो गई तो गोधन को डंडों से जमकर पीटा।

जहां गोधन सीढ़ी पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोप यह भी है कि एक युवक ने गोधन की लड़की के सिर पर डंडा दे मारा। जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घायल किशोरी और गोधन को एसटीएच भिजवाया। जहां गोधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोधन की बेटी के सिर में 12 टांके लगे हैं। जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है दोनों युवकों को परिवार वाले जानते थे।

More in उत्तराखंड