Connect with us

उत्तराखंड

*किशोरी को भगाकर शारीरिक शोषण कर रहा था युवक, पुलिस ने यहां से किया गिरफ्तार*

पिथौरागढ़। कोतवाली क्षेत्र से बहला-फुसला कर भगाई गई किशोरी को पुलिस ने रूड़की इलाके से बरामद कर लिया है। यहां उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने गत 28 नवंबर को अपनी नाबालिग बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पिथौरागढ़ कोतवाल हिमांशु पंत के नेतृत्व में नाबालिग की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने गत 10 दिसंबर को गुमशुदा नाबालिग को बरामद कर लिया।

नाबालिग ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे विक्रम कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र भगत राम निवासी गराली तहसील बंगापानी अपने साथ ले गया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। पीड़िता के बयानों के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 363/366/376 IPC व 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। इधर पुलिस उपनिरीक्षक प्रियंका मौनी, कांस्टेबल कुशल सिंह ने आरोपी विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News