Connect with us

उत्तराखंड

*यहां दुराचार के बाद महिला की हत्या, मॉल के बाहर मिला शव, मचा हड़कंप*

देहरादून। प्रदेश की राजधानी में एक महिला की निर्मम हत्या से सनसनी फैली हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दुराचार के बाद महिला को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।

पुलिस ने महिला के शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

More in उत्तराखंड

Trending News