राज्य
शादी के दो साल बाद कमरे में फांसी पर लटकी मिली महिला, पति पर मुकदमा
शादी के दो साल बाद विवाहिता पति के किराये के कमरे में फांसी पर लटकी मिली। महिला के परिजन दून पहुंचे तो उन्होंने दामाद और उसकी भाभी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। रायपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि नथुवावाला में एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो कोतवाली बिजनौर कमरे में पंख से रस्सी के सहारे लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मोर्चरी में रखवाया। इधर महिला के मायके वाले पहुंचे तो उनकी मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना को लेकर महिला के पिता समेत अन्य ने दिल्ली में तहरीर दी। कहा कि उनकी बेटी की शादी चार जुलाई 2020 को हुई। आरोप है कि वह अपनी भाभी के मकान पर रहता था। यहां उसके भाभी से अवैध संबंध थे। इसे लेकर पति पत्नी में विवाद होता है। साथ ही आरोप लगाया कि बेटी को चार महीने में पांच लाख रुपये और प्लाट दहेज में दिलाने की चेतावनी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की पति और उसकी भाभी ने हत्या की है।







