Connect with us

उत्तराखंड

*यमुनोत्री यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत*

Ad

उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की यात्रा के दौरान दुखद मौत हो गई। महिला श्रद्धालु जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नौ कैंची के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसे पुलिस और परिजनों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की 60 वर्षीय रामी बाई गुजर अपने परिजनों के साथ सुबह यमुनोत्री धाम जा रही थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजनों ने उसे जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

चिकित्सक डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार ने महिला की मौत की पुष्टि की। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और मामले की जांच जारी है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News