उत्तराखंड
*महिला ने ससुर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस*
रूड़की। एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सेना से रिटायर्ड ससुर रात में नशा करने के बाद उसके साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है। उसने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थानेदार देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि ग्राम ढण्डेरा निवासी महिला का आरोप है कि उसका ससुर रिटाॅयर्ड सैनिक है। रात को जब वह नशा कर लेता है तो वह घर में उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। वह काफी अरसे से ससुर की इन हरकतों को बर्दाश्त करती आ रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।







