Connect with us

उत्तराखंड

*मौसम- नैनीताल समेत इन जिलों के लिए आया बारिश का अलर्ट*

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान मे पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा, चम्पावत में कहीं-कहीं अगले तीन दिन बारिश होगी। जबकि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कई इलाकों में पांच दिन तक गर्जना के साथ मेघ बरसने की संभावना बनी हुई है।

जबकि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले पांच दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा।वहीं पहाड़ों पर मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है तो वहीं मौसम विभागों ने तराई मे मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

More in उत्तराखंड

Trending News