Connect with us

उत्तराखंड

*मौसम पूर्वानुमान: शुष्क मौसम के बीच हल्की बारिश की संभावना*

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच एक बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रदेश में इन दिनों मैदान से लेकर पहाड़ तक ‌तपिश बढ़ रही है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज 26 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं, 27 और 28 मार्च को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में मौसम में बदलाव के साथ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि 26 मार्च को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 27 और 28 मार्च को पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अन्य सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि 28 मार्च से प्रदेश के सभी जनपदों का मौसम फिर से शुष्क रहेगा।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तापमान में प्रतिदिन एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो रही है, जो गर्मी के मौसम की शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। मार्च महीने में तेज धूप के साथ यह स्थिति आने वाले महीनों में बढ़ सकती है, जिससे गर्मी की चिंता भी बढ़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News