उत्तराखंड
*अंधड़ और तूफान के बीच यहां दीवार ढ़ही, मार्ग में गिरा पेड़, नैनीताल मार्ग बंद*
हल्द्वानी। यहां एकाएक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। दिन में काले बादल छा गए इससे अंधेरा हो गया। इस बीच चली तेज आंधी और बारिश के बीच नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं। काठगोदाम में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में रोडवेज की दीवार और पेड़ मार्ग में गिर गया। इस बीच एक दुकानदार अंदर फंस गया। जिसे रोडवेज कर्मियोंने निकाला।
उत्तराखंड में सोमवार की दोपहर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के बारिश हो रही है। बारिश के बीच ही अचानक घुप अंधेरा छा गया। वाहनों को दिन में हेडलाइट जलानी पड़ी। बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। हल्द्वानी में दोपहर लगभग पौने एक बजे मौसम का रूख अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छाने के साथ ही घुप अंधेरा छा गया।
देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारे भी पड़ने गली जिससे तापमान में भी गिरावट आ गई। इस बीच ठगोदाम में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में रोडवेज की दीवार और पेड़ मार्ग में गिर गया। इस बीच एक दुकानदार अंदर फंस गया। जिसे रोडवेज कर्मियोंने निकाला। इतना ही नहीं नैनीताल रोड में जाम लग गया। काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।







