उत्तराखंड
*श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मां नयना देवी मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान*
नैनीताल। श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री मॉ नयना देवी मन्दिर में सुबह से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किए गए।
इस दौरान ब्रहम मूर्हत में पूजन किया गया। साथ ही 11 बजे से सुन्दर काण्ड और 2 बजे से बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री मॉ नयना देवी मन्दिर अमर उदय ट्रस्ट के मुख्य पुजारी बसन्त पाण्डे, चन्द्रशेखर तिवाडी, भुवन काण्डपाल,गणेश बहुगुणा, नवीन तिवाडी, सचिव हेमन्त कुमार साह उप सचिव प्रदीप साह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी महेश लाल साह सहित ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश गेलकानी, कार्यालय सचिव बसन्त जोशी सहित जीवन तिवाडी, तेज सिंह नेगी सुनोज नेगी, सुमन साह, अमिता साह, आदि सुबह से जुटे रहे।







