Connect with us

इवेंट

*भारत की संस्कृति में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान : न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित*

नैनीताल। भारत की प्राचीन संस्कृति और समृद्ध सभ्यता में देवभूमि उत्तराखंड का विशेष स्थान है। यह विचार न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित ने लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित प्रसिद्ध हरेला महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति पुरोहित ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली, प्रकृति और संरक्षण का प्रतीक है। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और परंपराएं न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश को दिशा देती हैं। उन्होंने लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि हरेला जैसे आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और विरासत से जोड़ने का कार्य करेंगे।

इससे पूर्व न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित चंदोला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर द्वारा आयोजित प्रतिभा ज्योति सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर के 25 विद्यालयों के 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। न्यायमूर्ति पुरोहित ने अपने संबोधन में छात्रों को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और देशहित में योगदान देने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक सरिता आर्या ने लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा सामाजिक, रचनात्मक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन की प्रशंसा की। उन्होंने क्लब को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक किशोर चंदोला ने कहा कि अगली बार से चंदोला होम्योपैथिक कॉलेज इस आयोजन को और अधिक दिव्य और भव्य रूप में करेगा।

समारोह में पार्वती प्रेमा जगति सरस्वती विहार के प्राचार्य सूर्य प्रकाश, सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बी.एस. मेहता, क्लब अध्यक्ष आभा शाह, हेमा भट्ट, रानी शाह, गीता शाह, मीनू बुधुला, विनीता पांडे, कविता त्रिपाठी, ज्योति दोदियाल, रमा भट्ट, रमा तिवारी, पल्लवी, अमिता शाह, तारा चौधरी, प्रगति जैन, कंचन जोशी, सविता फुलेरा, दया कुंवर, तनु सिंह, सीमा सेठ, सरस्वती चिराला, जया वर्मा, भावना शाह, वंदना जोशी, मानसी गर्ग, खश्ती बिष्ट सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका मीनाक्षी कीर्ति द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।

 

Ad Ad Ad

More in इवेंट