Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड मौसम- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, मैदानी जिलों में कोहरे के आसार*

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आठ दिसम्बर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा मैदानी जिलों में कोहरा छाने की संभावना भी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, तथा उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 दिसंबर को कुमाऊँ मंडल के 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थान में बर्फबारी की भी संभावना है। साथ ही चार और 5 दिसंबर को राज्य के उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में सुबह के समय मध्य कोहरा छाने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस बीच अन्य जनपदो में मौसम शुष्क रह सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए चमोली, बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़, जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने बहुत हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने उधमसिंह नगर चंपावत तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की वर्षा होने की बात भी कहीं साथ ही मौसम विभाग ने अल्मोड़ा में 0 9.2 मुक्तेश्वर में 08 नैनीताल ज्योलीकोट में 06.5 बाजपुर, गूलरभोज में 03.5 कालाढूंगी में 03 लोहाघाट और गंगोलीहाट में 02 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की है।

More in उत्तराखंड

Trending News