Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड शासन ने तीन आईएफएस अधिकारियों को प्रदान की पदोन्नति*

Ad

उत्तराखंड शासन ने तीन वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों को पदोन्नति देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत तीन प्रमुख वन अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।

मुख्य वन संरक्षक कार्यालय द्वारा हाल ही में मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए समिति का गठन किया गया था। 30 जनवरी 2025 को आयोजित बैठक में तीन प्रशासनिक अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है, जिससे उनकी जिम्मेदारियां और वेतनमान बढ़ गए हैं।

अब ये अधिकारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनकी पदोन्नति के बाद इनका वेतनमान 44,900-1,42,400 लेवल 07 से बढ़ाकर 47,600-1,51,100 लेवल 08 कर दिया गया है।

पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों के नाम और तैनाती कार्यालय इस प्रकार हैं:

  1. केशव दत्त बनेठा – प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी
  2. चन्द्रन सिंह बिष्ट – प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर वन प्रभाग, रामनगर
  3. सतेन्द्र सिंह रावत – प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर

ये अधिकारी अपनी वर्तमान तैनाती कार्यालयों में ही योगदान देंगे और उनके नई तैनाती आदेश बाद में जारी किए जाएंगे, जब उनके योगदान की सूचना प्राप्त हो जाएगी।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड