इवेंट
*युवा व्यापारी आशीष दुम्का को उत्तराखंड द्रोणा रत्न सम्मान*
रामनगर। दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प और मेहनत से कोई भी इंसान अपनी किस्मत बदल सकता है। हल्द्वानी के युवा व्यापारी आशीष दुमका ने यह साबित कर दिखाया है। उन्हें यश इवेंट द्वारा रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता सुरेंद्र पाल द्वारा “Best Emerging Entrepreneur of Uttarakhand” श्रेणी में उत्तराखंड द्रोणा रत्न सम्मान से नवाजा गया।
2001 में अपनी Engineering की पढ़ाई पूरी करने के बाद, आशीष दुमका नौकरी की तलाश में गुड़गांव गए। शुरुआती वर्षों में नौकरी में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के चलते उन्हें बहुराष्ट्रीय कंपनी में अच्छी नौकरी मिल गई। इसके साथ ही उन्होंने MBA की डिग्री भी हासिल की।
इन संघर्षों और उपलब्धियों के साथ-साथ, दुमका ने अपने क्षेत्र की युवा पीढ़ी की ग़्रूमिंग और समाज के लिए कुछ अलग करने की चाहत में उत्तराखंड लौटने का निर्णय लिया। 2011 में हल्द्वानी आकर उन्होंने अपना व्यापार शुरू किया। शुरुवात में तीन कमरों के किराए के मकान से की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी दीप्ति दुमका, जो कि MBA और NET क्वालिफाइड हैं, भी उनके संघर्ष में साथ थीं। शुरुआती कठिनाईयों के बाद, उनकी मेहनत रंग लाई और व्यापार धीरे-धीरे फलने-फूलने लगा।
आज दुमका व्यापार मंडल का एक जाना माना नाम बन चुका है और वे कई जानी-मानी कंपनियों के सुपर स्टॉकिस्ट हैं। वर्तमान में, वे देवभूमि युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष, ग्वालसेवा संगठन के युवाशक्ति प्रदेश अध्यक्ष, और रोटरी क्लब हल्द्वानी के पूर्व महासचिव भी रह चुके हैं।
आशीष दुमका का कहना है कि अपने 14 वर्षों के व्यापारिक अनुभव से उन्होंने अपनी कंपनियों में काम करने वाले युवाओं की ग़्रूमिंग की, और वे गर्व महसूस करते हैं कि कुछ युवाओं ने कंपनियों में ऊंचे पदों तक पहुंचने में सफलता पाई।
दुमका को बधाई देने वालों में वरिष्ठ सेल्स टैक्स अधिवक्ता भूपेश दुमका, वरिष्ठ अधिवक्ता और ग्वालसेवा संगठन संस्थापक पंकज कुलौरा, देवभूमि युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश ढींगरा, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, नैनीताल होटल एसोशिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट और कई अन्य समाजिक और व्यापारिक नेताओं का नाम शामिल था।







