Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंडः यहां मजदूरों पर एकाएक गिरे बोल्डर, एक की दर्दनाक मौत, पांच घायल*

उत्तराखंड में शनिवार की दोपहर एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर  नजंग के समीप पहाड़ी से अचानक गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना करीब 1:30 बजे उस समय हुई जब सड़क निर्माण कंपनी सारथी के मजदूर चाय पी रहे थे।

धारचूला कोतवाली के एसओ बिजेंद्र शाह के अनुसार, इस हादसे में संतोष सिंह (निवासी नौगाड़, दार्चुला) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश सिंह ठकुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा, चौकीदार वीरेंद्र सिंह और दीपक सिंह भी घायल हो गए। राकेश जोशी और सुरेश कुमार को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद पांगला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को धारचूला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को भी धारचूला लाया जा रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।

More in उत्तराखंड

Trending News