Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड कृषि विभाग को मिले 67 कर्मचारी, मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र*

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को 67 अभ्यर्थियों को कृषि विभाग के सहायक लेखाकार के पद पर नियुक्ति पत्र दिया।

समारोह में धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उत्तराखंड की प्रगति के लिए उनसे निपुणता से काम करने की अपेक्षा की। धामी ने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसरों की आशा दिलाई और उन्हें राज्य के विकास में योगदान करने के लिए प्रेरित किया। वहने उन्होंने प्रदेश के हर वर्ग के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी की सहयोग की अपेक्षा की।

इस समारोह में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी। उनके साथ महानिदेशक कृषि डॉ रणजीत सिंह चौहान, निदेशक कृषि एवं कृषि कल्याण के० पी० पाठक, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार, उप निदेशक कृषि नवीन काण्डपाल, पी० एम० बिष्ट भी मौजूद थे।

More in उत्तराखंड

Trending News