Connect with us

उत्तराखंड

*भीमताल में विवाद के चलते युवक की हत्या, दो आरोपियों की गिरफ्तारी*

नैनीताल। गत माह भीमताल क्षेत्र में हुए मारपीट के एक मामले में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज़ कर दी थी। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों को भीमताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 19 मई 2025 की है। भीमताल के सिटी व्यू रेस्टोरेंट, क्वेराली सलड़ी में कार्यरत कारीगर देवेंद्र सिंह का वहां काम करने वाले धीरज सिंह नगरकोटी और केदार सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों आरोपियों ने देवेंद्र के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल देवेंद्र सिंह को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और फिर राममूर्ति अस्पताल, बरेली रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना की सूचना रेस्टोरेंट मालिक सुरेंद्र सिंह द्वारा दी गई, जिनकी तहरीर के आधार पर थाना भीमताल में मु0अ0सं0 36/2025 धारा 103(1), 115(2), 352, 324(4) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। विवेचना थानाध्यक्ष विमल मिश्रा द्वारा संपादित की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध  जगदीश चंद्र के मार्गदर्शन और पुलिस उपाधीक्षक भवाली प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

धीरज सिंह नगरकोटी पुत्र स्व. अमर सिंह, निवासी जैंती, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा – जैंती, अल्मोड़ा से गिरफ्तार

केदार सिंह पुत्र लाल सिंह, निवासी आरटीओ रोड, जयदेवपुर कॉलोनी, थाना मुखानी, हल्द्वानी – आरटीओ रोड एस-मोड़ के पास से दबिश देकर गिरफ्तार

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

थानाध्यक्ष – विमल कुमार मिश्रा

उप निरीक्षक – महेंद्र राज सिंह

कांस्टेबल – संजय नेगी

कांस्टेबल – हरीश सिंह

कांस्टेबल – नरेश परिहार

कांस्टेबल – मनोज पंत

 

Ad

More in उत्तराखंड