Connect with us

Uncategorized

**आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च**

**आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च**

*नैनीताल: जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी* में आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने एवं पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कैंडल मार्च का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम *श्री राम सेवक सभा प्रांगण* से प्रारंभ हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष *राहुल छिमवाल* और नगर अध्यक्ष *अनुपम कबड्वाल* के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कैंडल मार्च के बाद *पंत जी की मूर्ति* के समीप दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर *पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल*, *नगर महिला अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट*, *पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल*, *भवाली पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य*, *भीमताल के पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र चनौतिया* सहित अनेक प्रमुख नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में *महेश शर्मा, सुहैल सिद्दीकी, मुकेश जोशी, सपना बिष्ट, अंकित चंद्रा, खष्टी बिष्ट, कमलेश तिवारी, लता तरुण, शांति भट्ट, बन्टू आर्या, शार्दूल नेगी (NSUI जिलाध्यक्ष), कैलाश सिंह अधिकारी, आयुष आर्या, गीता मंडल, देवकी, चंपा सनवाल, मीनू शाह, शैला नेगी, गंगा आर्या, मुन्नी तिवारी*, *राधा तत्तराड़ी, साधना शाह, संजू देवी, रईश चिस्ती, चिराग साही, जया कपिल, अंजू चौधरी, कमल जोशी, विनोद परिहार, नरेंद्र शक्षेन, प्रेम शर्मा, विमल चौधरी, जे के शर्मा, कनक शाह, शुभाष आर्या, पप्पू कर्नाटक, सुरेश चंद्रा, राशिद सिद्दीकी, जितेंद्र शाह, किशन नेगी*, *भवाली नगर अध्यक्ष कंचन सुयाल, लोकेश जोशी, शुभम नैनवाल* आदि ने भाग लिया।

More in Uncategorized

Trending News