Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए जबरदस्त उत्साह, 25.70% मतदान*

Ad

उत्तराखंड में आज आयोजित हो रहे निकाय चुनाव के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाताओं में जोश और उत्साह साफ नजर आ रहा है, और मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। प्रदेशभर में 12 बजे तक औसतन 25.70 फीसदी मतदान हो चुका है।

राजधानी देहरादून नगर निगम में 12 बजे तक 21.39 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। अन्य जिलों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा:

  • बागेश्वर: 26.59%
  • चमोली: 28.85%
  • चम्पावत: 25.41%
  • हरिद्वार: 27.77%
  • नैनीताल: 22.55%
  • पौड़ी गढ़वाल: 26.6%
  • पिथौरागढ़: 25.24%
  • रुद्रप्रयाग: 25.8%
  • टिहरी गढ़वाल: 22.99%
  • ऊधमसिंह नगर: 31.42%
  • उत्तरकाशी: 24.03%

मतदान के इस उत्साह को देखकर साफ है कि प्रदेश के लोग अपने अधिकार का सही उपयोग करने के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News