Connect with us

उत्तराखंड

*हल्द्वानी में “सेवा, सुशासन और विकास” कार्यक्रम में बताई तीन साल की उपलब्धियां*

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर हल्द्वानी के एमबी कॉलेज मैदान में “सेवा, सुशासन और विकास” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की तीन वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां जनता को सरकारी योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, एक रोजगार मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए, जिनमें हस्तनिर्मित सामान, स्थानीय उत्पाद और खाद्य सामग्री शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भी पहुंचे और महिलाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कर महिलाओं के प्रयासों की सराहना की और उनकी आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को तारीफ दी।

भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सरकार की नीतियों का सही लाभ अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है और महिलाओं के लिए यह एक अहम कदम है। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर जनता को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार विकास कार्यों को लगातार गति देती रहेगी और युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News