Connect with us

देश

शराब पीने से एक पशु व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत, ठेका सील

यूपी के फर्रुखाबाद में शराब पीने से एक पशु व्यापारी समेत तीन लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। शराब अंग्रेजी ठेके से खरीदी गई थी। पुलिस ने ठेका सील करने के साथ ही क्षेत्र के आसपास के ठेकों को भी बंद कराकर जांच शुरू कर दी है। शराब ठेकेदार, सेल्समैन समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना स्थल से पुलिस ने अंग्रेजी शराब का एक सीलबंद क्वाटर और खुली हाफ की शीशी में बरामद की है।

शराब पीने से तीन की मौत की सूचना फैलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम, एसपी के साथ तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि शराब भरतामऊ चौराहे के पास अंग्रेजी ठेके से खरीदी गई थी। फर्रुखाबाद जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया, अंग्रेजी ठेके से खरीदी गई शाराब जहरीली थी या नहीं। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही ठेके से शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

Continue Reading
You may also like...

More in देश

Trending News