Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड में भाजपा की ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी*

Ad

उत्तराखंड में जिला पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो चली है। इस बीच राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड ने अपनी तैयारियों को और रफ्तार दे दी है। इसी क्रम में पार्टी की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समिति ने क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए पहले चरण में अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों से अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, अल्मोड़ा जनपद के अंतर्गत दो महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है। ताड़ीखेत क्षेत्र पंचायत से विमला रावत और धौलादेवी क्षेत्र पंचायत से आशा नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है। दोनों सीटें महिला आरक्षण श्रेणी में आती हैं।

वहीं, नैनीताल जनपद की रामगढ़ क्षेत्र पंचायत, जो अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है, वहां से पार्टी ने  तुलसी देवी को प्रत्याशी घोषित किया है।

इन नामों को भाजपा के प्रदेश महामंत्री  राजेन्द्र बिष्ट की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी संगठन ने सभी संभावित नामों पर विचार कर योग्य और जनसमर्थन प्राप्त प्रत्याशियों का चयन किया है। भाजपा कार्यकर्ता इन प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड