उत्तराखंड
*पाईप गोदाम में चोरों की सेंध, ताले तोड़ उड़ाई लाखों की नगदी*
रूड़की। एक पाईप गोदाम में चोरों ने सेंध लगा दी। चोर गोदाम के ताले तोड़कर लाखों की नगदी ले उड़े हैं। मामले में गोदाम स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस इस चोरी को संदिग्ध मान रही है।
यह घटना कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत नेहरू नगर की है। कोतवाल गंगनहर मनीष उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय नेहरू नगर निवासी नवीन गोयल का आरोप है कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उसके पाईप गोदाम का ताला तोड़कर वहां से लाखों रूपये की नगदी चुरा ली। गोदाम से लाखों की नगदी चोरी होने से पुलिस को संदेह है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।







