Connect with us

उत्तराखंड

*2047 तक गुलामी के इतिहास को मिटा कर अपना इतिहास लिखेगा और पढ़ेगा देश का युवाः तीरथ*

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश गुलामी के इतिहास को बदल कर दुनिया के सामने स्वावलंबी, स्वाभिमानी और शक्तिशाली भारत के रूप में अपना परचम लहरा रहा है। 2047 तक भारत देश का युवा गुलामी के इतिहास को मिटा कर अपना इतिहास लिखेगा और पढ़ेगा। साथ ही लगातार मजबूत होती अर्थव्यवस्था से भविष्य में शीर्षस्थ देशों में सुमार होने जा रहा है।

भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में जहां बड़े बड़े देश बीमारी से लड़ने में असफल हो रहे थे, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ अपने देशवासियों के बल्कि दुनिया के अन्य देशों को वैक्सीन उपलब्ध करा कर उनका भी ध्यान रखा। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशन फर्स्ट की भावना से काम करते हुए भारत की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। जिसका नतीजा जी-20 की अध्यक्षता करते हुए जी-20 सम्मेलन का सफलतम क्रियान्वयन कर दुनिया को अपनी शक्ति का एहसास करवाने का काम किया। दक्षिणी ध्रुव में चंद्रयान का सफलतम मिशन पूरा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बना। दशकों से लंबित नारी शक्ति वन्दन विधेयक को देश की दोनो सदनों में पारित कर विरोध करने वाले राजनीतिक दलों को महिला सम्मान के लिए अपनी मजबूत इच्छा शक्ति दिखाने का काम किया।

तीरथ रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्ष 2025 तक उत्तराखंड राज्य को देश के शीर्षस्थ राज्यों में शुमार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड राज्य के सीमान्त जिलों के अंतिम गाँव को देश का प्रथम गांव की संज्ञा देना प्रधानमंत्री की सकारात्मक सोच को दर्शाता है। राज्य के प्रति उनका लगाव नित नए आयाम उत्तराखंड सरकार तय कर रही है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन, ऋषिकेश -कर्णप्रयाग रेल लाइन, जैसी बड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड राज्य का हर दौरा किसी बड़ी सौगात के रूप में मिलता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के प्रति उनका लगाव आगामी लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर भाजपा की जीत के रूप में सामने आएगा। प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम के प्रति जनता का उत्साह उसकी गवाही दे रहा है। वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, भुवन भट्ट, विनोद मेहरा, प्रताप रैक्वाल, धीरज पांडे, किशोर जोशी मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News