Connect with us

उत्तराखंड

*मारपीट के वायरल वीडियो पर विवि प्रशासन सख्त, छह अधिकारियों को हटाया*

Ad

उत्तराखंड में मारपीट मामले में वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन हुआ है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में एक युवक को मुर्गा बना कर पीटने के विवाद में छह अधिकारियों पर गाज गिरी है।

कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति पर अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. गौहर ताज ने कार्रवाई करते हुए छह अधिकारियों को पद से हटा दिया है। इनमें अपर निदेशक प्रशासन डॉ. विवेकानंद, सुरक्षाधिकारी जीएस बोहरा, सतर्कता अधिकारी और तीन सहायक सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।

सुरक्षाधिकारी बोहरा पर आरोप था कि उन्होंने 24 सुरक्षा गार्डों को बिना कारण काम से हटा दिया था, जिससे सुरक्षा गार्डों में असंतोष फैल गया था। इसके बाद कई दिनों तक गार्डों ने आंदोलन किया। हाल ही में विधायक तिलकराज बेहड़ ने इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद मामला राजभवन और मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया।

इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई की। अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया, जबकि सुरक्षाधिकारी बोहरा का प्रभार सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल गोकरन सिंह को सौंपा गया। हालांकि, सहायक सुरक्षा अधिकारियों का प्रभार अभी किसी और को नहीं सौंपा गया है।

साथ ही पंत विश्वविद्यालय के श्रमिकों का आंदोलन भी तेज हो गया है। इंकलाबी मजदूर केंद्र और ठेका मजदूर कल्याण समिति ने रामलीला मैदान में सभा आयोजित की और श्रमिक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। आंदोलनकारियों ने 23 सुरक्षा कर्मियों की पुनर्बहाली और डॉ. महेंद्र शर्मा और संतोष कुमार के तबादले को रद्द करने की मांग की है। मोर्चा पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सुरक्षा कर्मियों को काम पर नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News