देश
चोरी करने पहुंचा चोर ने की चोरी.. फिर घर की मालकिन पर बुरी नजर डाल जबरदस्ती की
घर में चोरी करने के बाद चोर की नीयत सोती हुई मालकिन को देखकर खराब हो गई। जिसके बाद उसने मालकिन के कपड़े अस्त व्यस्त कर जबरदस्ती करने लगा। मामला आगरा का है।
आगरा के सुशील नगर निवासी महिला ने बताया कि वह अपने परिवार में साथ रहती हैं। पति बुधवार तड़के करीब तीन बजे रोजाना की तरह मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे। उसके बाद वह दरवाजा को बंद करके सो गई। उसी समय छत के रास्ते से एक चोर उनके घर में घुस आया। चोर ने पहले तो घर में रखे दो मोबाइल को कब्जे में लिया और उसके बाद 10 हजार रुपये तिजोरी से निकाल लिए।
महिला ने बताया कि उसके बाद चोर, महिला के करीब जाकर उसके कपड़ों के साथ छेड़खानी करने लगा। शरीर से स्पर्श होते ही महिला की अचानक आंख खुल गई। महिला ने देखा कि उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे, आरोपित उसके करीब था। महिला ने जोर से चोर में लात मार दी और चोर वहां से फरार हो गया। घटना के संबंध में उसने अपने स्वजनों को आपबीती बताई।







