Connect with us

देश

शादी के अगले दिन दूल्हे से वाशरूम जाने का बहाना बनाया और दुल्हन हुई फरार

Ad

शादी के अगले दिन ही ससुराल पहुंची दुल्हन ने दूल्हे से वाशरूम जाने का बहाना बनाया और दुल्हन फरार हो गई। इसके बाद दुल्हन की हकीकत लड़का पक्ष को पता चली, तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। बताया गया है कि शादी के जाल में फंसाने के लिए पहले नकली रिश्तेदार बन कर युवती को दिखाया और उसके बाद शादी करा दी। शादी कराने के बाद शादी के लिए लाखों रुपए ले लिए। शादी होने के दूसरे दिन दुल्हन दूल्हे को चकमा देकर बाहने से भाग गई। दुल्हन को खोजते हुए पीड़ित दूल्हे के परिजन कालिंदी विहार स्थित होटल पर आए। बता दें आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित एक होटल में 24 अप्रैल को धूमधाम से शादी हुई। सात फेरों की रस्म के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंच गई। इसके बाद दुल्हन वहां से फरार हो गई। पीड़ित लड़का पक्ष ने इस मामले में थाना एत्मादौला में शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in देश

Trending News