Connect with us

उत्तराखंड

*यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए अक्षय तृतीया पर खुलेंगे*

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इससे पूर्व, मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह 8 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

यमुना जयंती के अवसर पर यमुना मंदिर परिसर खरसाली गांव में कपाट खुलने का समय निर्धारित किया गया था, जिसमें विशेष रूप से 30 अप्रैल को 11:55 बजे रोहिणी नक्षत्र में सिद्ध योग और शुभ लग्न पर यमुना मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि, “इसके पहले, सुबह 8:28 बजे खरसाली गांव से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ रवाना होगी। उन्हें विदा करने के लिए उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी।”

इस पवित्र अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल, गौरव उनियाल, संजीव उनियाल, प्रदीप उनियाल, कुलदीप, गौरव श्रवण, ममलेश, शीतकालीन पुजारी पंकज उनियाल और शेखर उनियाल सहित कई लोग मौजूद थे।

More in उत्तराखंड

Trending News