Connect with us

उत्तराखंड

*किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, परिवार में मचा कोहराम*

उत्तराखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील क्षेत्र में एक 13 साल के किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में पाया गया। घटना के बाद परिवार ने किशोर को सीएचसी बैजनाथ ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस और राजस्व विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किशोर की मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, किशोर अपनी मां से मोबाइल देखने की जिद कर रहा था, जिसके बाद मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद किशोर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिवार ने उसे आवाज दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जब उसकी मां कमरे में गई, तो वह हैरान रह गई, क्योंकि किशोर मृत पड़ा हुआ था।

परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाकर डॉक्टर से चेक कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर कक्षा सात का छात्र था, और उसकी छोटी बहन कक्षा पांच में पढ़ाई कर रही है। किशोर के पिता दिल्ली में एक होटल में काम करते हैं। तहसीलदार निशा रानी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस और राजस्व विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। किशोर की मौत से परिवार में भारी शोक है, और उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

More in उत्तराखंड

Trending News