Connect with us

उत्तराखंड

*हल्द्वानी: सीएम धामी के निर्देश पर अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त एक्शन*

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध मदरसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला प्रशासन ने हल्द्वानी नगर क्षेत्र में बिना पंजीकरण संचालित मदरसों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि रविवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 18 मदरसे बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए, जिनमें से 13 मदरसों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

बनभूलपुरा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती की थी। तनावपूर्ण माहौल के बावजूद विरोध की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई और अभियान शांतिपूर्वक संपन्न रहा। शाम होते-होते सुरक्षा के मद्देनजर अभियान अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया।

प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि सोमवार को भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय ने बताया कि बिना पंजीकरण के चल रहे मदरसों की सर्वे एवं जांच का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। अधिकतर अवैध मदरसे मस्जिदों के समीप या रिहायशी इलाकों में संचालित हो रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर में गैर पंजीकृत व अवैध रूप से संचालित मदरसों की पहचान और उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में प्रशासनिक टीमें राज्य के विभिन्न जिलों में सर्वे और सीलिंग की कार्रवाई कर रही हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News