Connect with us

उत्तराखंड

*STF को कामयाबीः विदेशी नेटवर्क से जुड़ा हथियार तस्कर पकड़ा*

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ और रुद्रपुर की थाना ITI पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित रूप से न्यूजीलैंड से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के लिए भारत में हथियारों की तस्करी कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष शर्मा के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर 18, आर्य नगर, डॉक्टर सिंह वाली गली, कोतवाली काशीपुर का निवासी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना ITI क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है। इनपुट के आधार पर STF और थाना पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान चलाया और हर्ष शर्मा को धर दबोचा।

आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की दो ऑटोमेटिक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की गईं। पूछताछ में हर्ष ने खुलासा किया कि वह न्यूजीलैंड में रह रहे गुरविंदर सिंह बाजवा उर्फ ‘गूरी’ के निर्देश पर हथियारों की तस्करी कर रहा था। आरोपी पहले भी कई बार हथियारों की आपूर्ति कर चुका है।

आरोपी के खिलाफ थाना ITI में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। STF अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पुष्टि हुई है।

STF अधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक तस्कर की गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि एक संगठित और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गठजोड़ की कड़ी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज़ कर दी गई है।

More in उत्तराखंड

Trending News