Connect with us

उत्तराखंड

*नैनीताल जिले में एसएसपी ने बदले कोतवाली और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र*

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने शहर कोतवाल हरेंद्र चौधरी का तबादला कर दिया है। उन्हें शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। शहर के नए कोतवाल की जिम्मेदारी उमेश मलिक को दी गई है। उमेश मलिक इससे पूर्व  साइबर सेल और चुनाव प्रकोष्ठ के प्रभारी थे।

वहीं रामनगर के कोतवाल अरूण सैनी को बहाल करते हुए उन्हें रामनगर थाने का दायित्व दिया गया है। अरूण सैनी इससे पहले भी रामनगर कोतवाली का चार्ज संभाले हुए थे, लेकिन एक मामले में उन्हें निलंबित कर पुलिस लाइन से अटैच कर दिया गया था। इनके अलावा कई और थाना और चौकी प्रभारियों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। निरीक्षक हेम चन्द्र पंत को पुलिस लाइन से प्रभारी साईबर सैल/चुनाव प्रकोष्ठ, एसओजी प्रभारी रहे विजय पाल को हल्द्वानी कोतवाली, बैलपड़ाव चौकी प्रभारी अनीस अहमद को एसओजी का नया प्रभारी बनाया गया है। भीमताल थानाध्यक्ष विरेंद्र सिंह बिष्ट मुखानी था, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप सिंह को भीमताल थानाध्यक्ष की जिम्मेदाी गई है।

गर्जिया चौकी प्रभारी  प्रकाश पोखरियाल मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी बनाया गया है। काठगोदाम थाने में तैनात राजवीर सिंह नेगी को गर्जिया चौकी प्रभारी, त्रिभुवन सिंह को प्रभारी चौकी गन्ना सेंटर से भीमताल, पंकज जोशी को प्रभारी चौकी गन्ना सेंटर, सलड़ी चौकी प्रभारी जसबीर सिंह को थाना कालाढूंगी, धारी चौकी प्रभारी विजय कुमार को प्रभारी चौकी सलडी, भीमताल थाने में अरूण सिंह राणा प्रभारी चौकी धारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभारी महिला एवं बाल हेल्पलाइन सुनीता कुंवर को काठगोदाम थाना जबकि लता खत्री प्रभारी महिला एवम् बाल हेल्पलाइन, ज्योलीकोट चौकी प्रभारी गुलाब सिंह को प्रभारी चौकी बैलपडाव, तल्लीताल थाने में तैनात श्याम सिंह बोरा को प्रभारी चौकी ज्योलीकोट बनाया गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News