Connect with us

उत्तराखंड

*डीएसबी परिसर में धूमधाम से मनाया खेल दिवस, निकाली रैली*

नैनीताल। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर डीएसबी परिसर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें परिसर के छात्र-छात्राओं ने पूरे गर्म जोश के साथ रैली में नारे लगाए और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

साथ ही सभी खेल प्रेमी भी इस रैली का हिस्सा बने। जिसमे परिसर निदेशक प्रो० एल० एम० जोशी, शोध विभाग निदेशक प्रो० ललित तिवारी, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० सन्तोष कुमार, अनीता बोरा, विनोद कुमार वैद्य एवम छात्र नेता गण छात्र उपाध्यक्ष निशांत, छात्रा उपाध्यक्ष कंचन भट्ट,  मोहित बिष्ट, करन कुमार,  रोहन शाही, भावेश सोंटियाल, नीरज, समीर, अभिषेक बिष्ट, किरन बोहरा, मोनिका आदि समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News