Uncategorized
समाजसेवी अखिलेश सेमवाल सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल मनोनीत, नगर में खुशी की लहर
भीमताल।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड प्रांतीय कार्यकारिणी के अखिलेश सेमवाल को सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल मनोनीत किए गया है। सेमवाल के मनोनयन पर व्यापार वर्ग के साथ स्थानीय लोगों में खुशी की लहर हैं।
व्यापारी वर्ग ने भरोसा जताया हैं की अखिलेश की संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल निश्चित रूप से कुमाऊँ मंडल के व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति से न केवल व्यापारिक संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापारियों की समस्याओं का समाधान भी प्रभावी ढंग से हो सकेगा। सेमवाल के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, ऐसी आशा है।