Connect with us

उत्तराखंड

*श्री राम सेवक सभा ने धूमधाम से मनाया श्री हनुमान जन्मोत्सव*

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन एकत्रित हुए और पूरे भक्ति भाव से श्री सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुति ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में रक्षिता साह ने भगवान हनुमान का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं ने इस स्वरूप की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को बूंदी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

इस भव्य आयोजन में  मनोज साह,  जगदीश बवाड़ी, अशोक शाह, विमल चौधरी, विमल शाह, देवेंद्र लाल शाह, राजेंद्र लाल साह, मिथिलेश पांडे, कैलाश जोशी, हीरा सिंह, कैलाश बोरा, चंद्र प्रकाश साह, मुकेश जोशी, गिरीश भट्ट, भुवन बिष्ट, दीपक साह, घनश्याम लाल साह, मनोज शाह सहित सभा के बाल कलाकार एवं महिला भक्तजन उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News