Connect with us

उत्तराखंड

*श्री राम सेवक सभा मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व, भजनों ने किया मंत्रमुग्ध*

नैनीताल। प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा द्वारा सभा भवन में स्थित राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया।

इस दौरान सांस्कृतिक भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जतिन कुमार ने सांझ सवेरे अधरों पर मेरे, रक्षित शाह ने एक राधा एक मीरा, मुकुल जोशी ने छोटी छोटी गईया, चंद्रिका वर्मा ने ओ कान्हा सुना दो मुरली की, और बाल कलाकारों द्वारा सामूहिक रूप से अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम भजन गायन किया। आचार्य भगवती प्रसाद जोशी जी ने विधि विधान से भगवान कृष्ण का पूजन किया।

इस दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, संरक्षक गिरीश जोशी, प्रबंधक विमल चौधरी, हरीश सिंह राणा, मोहित शाह, आनंद बिष्ट, हर्षिता गुसाईं, हिमानी बिष्ट, प्राची कड़ाकोटी, पल्लवी जोशी सोनी शर्मा, हिमानी जोशी, निकिता वर्मा, विश्वेश गंगोला वंश जोशी आदि उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News