उत्तराखंड
..जब प्रियंका गांधी को देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए जय श्री राम के नारे तो प्रियंका ने इस तरह दिया जवाब देखे वीडियो👇

उत्तर प्रदेश के हरदोई में कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फूल बरसाए। आपको बता दें भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए तो उन्होंने फूलों की बारिश कर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल और विपिन से हाथ भी मिलाया।
- नशामुक्त देवभूमि के सपने को साकार करती नैनीताल पुलिस,* *ANTF तथा कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान 01 स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,*
- *(मॉक ड्रिल)* *कैंची धाम में आतंकी विस्फोट की घटना घटित होने की संभावना के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस ने मॉक ड्रिल का किया आयोजन,* *02 आतंकवादियों को मार गिराया तथा 03 को किया जिंदा गिरफ्तार,*
- *जिलाधिकारी के निर्देशों का असर: नैनीताल में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज,
आपको बता दें सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम माधौगंज के कस्बे में थाने के ठीक सामने मैदान में था। वही रास्ते में मल्लावां कस्बे में सीएम योगी आदित्यनाथ का भी कार्यक्रम था। दोनों सभाओं तक जाने का रास्ता एक ही था।
सीएम के कार्यक्रम से कार्यकर्ता वापस आ रहे थे। तभी उन्हें प्रियंका गांधी बांगरमऊ से मल्लावां की तरफ जाती हुईं रास्ते में मिल गईं। मल्लावां कस्बे में पड़ने वाले फरहत नगर रेलवे स्टेशन की क्रासिंग बंद होने के चलते वहां जाम लग गया। जाम खुला तो प्रियंका गांधी अपनी गाड़ी की छत पर आ गईं।
प्रियंका गांधी को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके जवाब में प्रियंका ने फूलों की बारिश कर दी। इस बीच उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल और विपिन से हाथ भी मिलाया। साथ ही उन्हें हैंड बैंड भी बांटे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ सेल्फी भी लीं।




