Uncategorized
नगर पालिका नैनीताल अध्यक्ष सीट आरक्षित तो भवाली में महिला वर्ग के खाते में, जानिए अन्य स्थानों की सूची
उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आरक्षण की नई सूची जारी कर दी गई है। इस बार आरक्षित सीटों में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिनसे राज्य में राजनीतिक माहौल गरम हो गया है।
शासन ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये पालिकाओं में आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके तहत नैनीताल पालिकाध्यक्ष की सीट आरक्षित कोटे में जा सकती है। शासन ने नैनीताल पालिकाध्यक्ष सीट को अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित रखने का प्रस्ताव किया है। अन्य पालिकाओं का भी प्रस्ताव सार्वजनिक किया गया है। जिन पर एक हफ्ते के भीतर आपत्ति दर्ज होगी । जिनके निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी होगी
नैनीताल ,ऋषिकेश को इस बार अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित किया गया है, भवाली महिला वर्ग जबकि देहरादून नगर निगम को सामान्य यानी अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले देहरादून नगर निगम को आरक्षित किया जाता था, लेकिन अब इसे खुला छोड़ दिया गया है।
इसके अतिरिक्त, हरिद्वार नगर निगम को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जो नगर निगमों में आरक्षण के दृष्टिकोण से एक अहम बदलाव है। नगर निगम रुड़की को महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि नगर निगम कोटद्वार, नगर निगम श्रीनगर, नगर निगम रुद्रपुर, नगर निगम काशीपुर, और नगर निगम हल्द्वानी को अनारक्षित रखा गया है। वहीं, नगर निगम पिथौरागढ़ और नगर निगम अल्मोड़ा को महिला आरक्षित सीटें दी गई हैं।
ये बदलाव राज्य की राजनीतिक धारा में नई चर्चाओं का विषय बन गए हैं, और यह बदलाव अगले चुनावों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।







