उत्तराखंड
*सावन के मंगल अवसर पर श्री राम सेवक सभा में सुंदरकांड का पाठ*
नैनीताल: श्री राम सेवक सभा द्वारा सावन के मंगल दिन सभा भवन में भव्य सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की गई। सुंदरकांड, जो कि वाल्मीकि रामायण का एक महत्वपूर्ण भाग है, गोस्वामी तुलसीदास की रामचरित मानस सहित कई अन्य भाषाओं के रामायणों में भी प्रमुखता से वर्णित है। इस कांड में हनुमान जी के लंका प्रस्थान, विभीषण से भेंट, सीता माता से मिलकर श्रीराम की मुद्रिका देना, अक्षय कुमार वध, लंका दहन और लंका से वापसी जैसे घटनाक्रम शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि 3 अगस्त को दोपहर 3 बजे राम सेवक सभा में मां नन्दा देवी महोत्सव-2025 के सफल आयोजन को लेकर नैनीताल शहर एवं आस-पास के सभी संगठनों, समाजसेवियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। सभी से इस बैठक में शामिल होने की अपील की गई है।
इस शुभ आयोजन में कैलाश जोशी और राहुल जोशी ने हारमोनियम एवं संगीत से सहयोग दिया। साथ ही सभा में मनोज साह, अशोक साह, सभासद मुकेश जोशी, जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, मोहित लाल साह, आनंद सिंह बिष्ट, गोधन सिंह, मुकुल जोशी, गिरिश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, आशु बोरा, देवेंद्र लाल साह, दीपक साह, तारा बोरा, प्रेमा साह, अतुल साह, केदार सिंह राठौर, हरीश सिंह राणा, भारती साह, मीनू साह, दीप्ति बोरा, रेखा साह, सुमन साह, मुन्नी भट्ट, हीरा रावत, विश्वनाथ साह, आशीष बजाज सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित रही।
सुंदरकांड के पाठ के बाद उपस्थित सभी को बूंदी का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेकर समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।



