उत्तराखंड
*कोर्ट परिसर में दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती*
रूड़की। गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता ने रुड़की न्यायालय परिसर में जहर खा लिया। जिसके कारण महिला की हालत बिगड़ गई, और महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा महिला की हालात में कुछ सुधार नहीं हुआ और उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक इसी साल युवती की मुलाकात तैय्यब निवासी रोलाहेडी, थाना भगवानपुर से हुई थी। जहा तैय्यब ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई और मामला थाने तक पहुंचा था। इसी बीच पता चला कि युवती गर्भवती है। इसी बीच पीड़िता ने एसएसपी से भी गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने 21 सितंबर 2023 को भगवानपुर थाने में तैय्यब के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने नाै नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बता दे की इस समय महिला चार माह की गर्भवती है। उसने कुछ समय पहले गर्भपात कराने के लिए रुड़की के रामनगर स्थित प्रथम अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया था। जिसके चलते मंगलवार को पीड़िता कोर्ट की तारीख पर आई थी। सुनवाई के इंतजार में बैठी महिला ने जहर खा लिया। जिसके बाद वहा हड़कंप मच गया। महिला को तुरंत सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने करीब डेढ़ घंटे तक उपचार किया। हालत में ज्यादा सुधार न होने पर पीड़िता को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।







