नैनीताल
लेकसिटी में अध्यक्ष रानी, दीपिका बनी सचिव।
नैनीताल। लेकसिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। जिसमें संगठन की वरिष्ठ सदस्य रानी साह को अध्यक्ष जबकि दीपिका बिनवाल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विभिन्न पदों पर कुल 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है।
सोमवार को नैनीताल में आयोजित एक बैठक में लेकसिटी वेलफेयर क्लब की ओर से सामाजिक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान संगठन के संरक्षक तथा संस्थापक सदस्यों के बीच नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रानी साह को अध्यक्ष, प्रेमा अधिकारी के उपाध्यक्ष, सोनू साह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपिका बिनवाल को सचिव, कविता गंगोला को उपसचिव, कविता त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, मधुमिता को उप कोषाध्यक्ष, प्रगति जैन को सांस्कृतिक सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपा रौतेला, तुलसी साह व मीनाक्षी कीर्ति को रखा गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। जल्द ही नवनियुक्त पदाधिकारियों की ओर से बैठक आयोजित कर विभिन्न बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा। इस मौके पर संस्थापक सदस्य हेमा भट्ट व संरक्षक दिव्या साह समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।







