उत्तराखंड
*काठगोदाम से जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारियों में जुटा रेलवे महकमा, स्टेशन में काम शुरू*
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालन जल्द संचालित की जाएगी। इसके लिए रेल महकमा तैयारियों में जुट गया है। ट्रेन संचालन के लिए रेलवे स्टेशन को दुरूस्त और बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है। इसके चलते इन दिनों ट्रेनें काठगोदाम तक नहीं जा पा रही हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नई दिल्ली देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन के बाद नई दिल्ली लखनऊ होते हुए अयोध्या तक तथा पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए नई दिल्ली काठगोदाम तक वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वाष्णेय से मुलाकात कर इस रेल खंड पर उपरोक्त ट्रेन चलाने का अनुरोध कर चुके हैं।
जिस पर रेल मंत्री ने भी सहमति जताते हुए उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन संचालन को लेकर स्टेशनों को अपग्रेड करने को कहा था। जिसके बाद संभावना व्यक्त की जा रही है कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो राज्य को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन संचालन से यात्रियों को लाभ मिल सकेगा। इधर अब रेलवे प्रशासन ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालक को लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी है।
संभावित काठगोदाम से नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को लेकर रेल प्रशासन स्टेशन को और बेहतर करने के लिए जुट चुका है। यात्रियों को बेहतर सुविधाओं मुहैया कराने को लेकर रेलवे प्लेटफार्म लाइन संख्या एक एवं पिट लाइन संख्या सात पर मरम्मत कार्य कर रहा है। जिसके चलते 26 फरवरी, से 12 मार्च, तक कुल 16 दिनों के लिए स्टेशन पर ब्लाक लिया गया है। तब से 12 मार्च, तक अधिकांश ट्रेनों का संचालन लालकुआं से किया जाएगा।







