उत्तराखंड
नैनीताल लौटी प्रेरणा, बताई आपबीती जानें क्या हुआ युक्रेन में
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच वहां फंसे नैनीताल के विद्यार्थी अपने घर पहुंच गए है। हालांकि एक छात्रा आयुषी अभी तक युक्रेन में फंसी हुई है। वही पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल व प्रेम सिंह बिष्ट की बेटी सकुशल स्वदेश लौट चुकी है। devbhoomi live 24 को नैनीताल पहुंची प्रेरणा बिष्ट ने बताई आपबीती।

मंगलवार को नैनीताल पहुंची प्रेरणा बिष्ट ने devboomi लाइव 24 से बातचीत में बताया कि वहां की स्थिति काफी भयाभित करने वाली है। कहा वहां कई भारतीय लोग बंकर एवं मेट्रो के अंडर ग्राउंड बेसमेंट में हैं। वहां न खाने को है और न ही पाने को पानी। दुकानें, एटीएम आदि बंद पड़े हैं। कहा लगातर बम की आवाजों से युक्रेन गूंज रहा था, जिससे लोगों के मनों में भय बैठा हुआ था।

रूस व यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही भारतीय दूतावास के संपर्क में थी। दूतावास के निर्देश पर ही उनकी गतिविधि हो रही थी। कहा अब स्थिति बिगड़ रही है। बॉर्डर पर लगातार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। कहा लोग बंकरों में रह रहे थे। हमे सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करती हूं।







