Connect with us

उत्तराखंड

*सियासी हलचल: पूर्व विधायक की मुख्यमंत्री से मुलाकात, ‌लगाए जा रहे ये कयास*

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच कद्दावर नेताओं ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐन चुनाव के समय नेताओं की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

निकाय चुनाव के दौरान रुद्रपुर में सियासी तूफान मच गया है। नगर निगम के मेयर पद के लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपने भाई संजय और खुद का पर्चा दाखिल करने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की। इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के लिए ठुकराल से समर्थन देने की मांग की गई।

बैठक 20 मिनट से अधिक समय तक चली, हालांकि इसमें पार्टी जॉइनिंग को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। यह सीट भाजपा के लिए एक प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है और विकास शर्मा को मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। ठुकराल ने फोन पर मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि वह रुद्रपुर में अपने समर्थकों के साथ बैठक करके इस बारे में फैसला लेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News