Connect with us

उत्तराखंड

*महिला को झांसा देकर ठगी मामले में पुलिस के हाथ सफलता, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार*

रामनगर। महिला से हजारों रुपये और जेवरात ठगी के मामले में पुलिस के हाथ सफलता लगी है। एक साल से फरार लिफाफा गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

गुरुवार को सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पिछले साल 20 सितंबर को काशीपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी टोनी सक्सेना नाम की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि रामनगर से हल्द्वानी जाते समय अज्ञात लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे कार में बैठा लिया था। महिला का आरोप था कि इन लोगों ने उसका कीमती सामान जिसमें 90 हजार रुपये एवं पहने हुए जेवरात एक लिफाफे में रखवा लिया। कुछ दूरी पर आरोपियों ने लिफाफा बदलकर महिला को एक दूसरा लिफाफा दे दिया था, जिसमें अखबार के टुकड़े भरे हुए थे।

कुछ दूरी पर जाकर आरोपियों ने महिला को गाड़ी से उतार दिया था और फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में इस गैंग के सरगना कमल निवासी त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार दिल्ली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सीओ भाकुनी ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे प्रेम सागर निवासी खिचड़ीपुर मयूर विहार दिल्ली तथा रोशन निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली को पुलिस टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

More in उत्तराखंड

Trending News