Connect with us

उत्तराखंड

*इस इलाके में स्पा सेंटरों में पुलिस की छापेमारी, अनियमित्ता पर दो के चालान*

रामनगर। पुलिस को रामनगर क्षेत्र के दो स्पा सेंटरों में अव्यवस्थाएं मिली हैं। यहां काम करने वाले कर्मचारी अपना पहचान पत्र तक नहीं दिखा पाए। इतना ही नहीं उनका सत्यापन भी नहीं था। इस पर पुलिस ने इन स्पा सेंटरों के चालान किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल पंकज भटट्  द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मंगलवार (आज) उप निरीक्षक दीपा भट्ट, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से रामनगर क्षेत्र के स्पा सेन्टरों मे दबिशे व चैकिंग की गई।

इस दौरान रामनगर के आस्थान मॉल में स्थित एन्जल स्पा सेन्टर व अरोमा स्पा सेन्टरों के प्रवेश रजिस्टर में अपूर्ण प्रविष्टि पायी गई तथा स्पा सेंटरों के कर्मचारियों द्वारा पहचान पत्र एवं सत्यापन सम्बन्धी विवरण प्रस्तुत नही किए। स्पा सेंटरों के कर्मचारियों का सत्यापन नहीं होने के कारण दोनों स्पा सेन्टरों के धारा 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत पांच-पांच हजार के कोर्ट के चालान किए गए।

More in उत्तराखंड

Trending News